Home » देश » यशवंत सिन्हा ने शुरू की ' बदलो बिहार ' यात्रा

यशवंत सिन्हा ने शुरू की ' बदलो बिहार ' यात्रा

👤 mukesh | Updated on:7 July 2020 10:49 AM GMT

यशवंत सिन्हा ने शुरू की  बदलो बिहार   यात्रा

Share Post

पटना। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में बिहार में तीसरे मोर्चे का ऐलान हो गया है। इस तीसरे मोर्चे की गतिविधि भी शुरु हो गई है। बिहार बदलने को लेकर यशवंत सिन्हा बिहार की यात्रा पर निकल चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पटना के शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्होंने अपने 'बदलो बिहार अभियान' के आगाज किया। उनका पहला पड़ाव जहानाबाद होगा। इसके बाद बोधगया, सासाराम, भभुआ, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों का दौरा करेंगे इसके बाद वापस पटना लौटेंगे।

जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर "बदलो बिहार, बनाओ बेहतर बिहार" यात्रा की शुरुआत करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह यात्रा बिहार में बदलाव की बयार लेकर आएगी, साथ ही, जो सपना जे. पी. और लोहिया ने देखा था, उसे पटल पर लाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस मौक़े पर यशवंत सिन्हा के साथ देवेन्द्र यादव, पूूूर्व सांंसद अरुण कुमार, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह , नागमणि, रेणू कुशवाहा, सिद्धनाथ राय, , अशफाक रहमान, सत्यानंद शर्मा मौजूद रहे। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top