Home » देश » पूर्वोत्तर राज्यों में 24 घंटों में आए कोरोना के 942 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 22307 हुई

पूर्वोत्तर राज्यों में 24 घंटों में आए कोरोना के 942 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 22307 हुई

👤 Veer Arjun | Updated on:13 July 2020 5:35 AM GMT

पूर्वोत्तर राज्यों में 24 घंटों में आए कोरोना के 942 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 22307 हुई

Share Post

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 942 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 22307 हो गई है। जिसमें से 13353 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 595 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 7934 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 47 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 735 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 16807 है। जबकि, 10895 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 468 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 5868 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 41 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 105 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2067 हो गई है। जबकि, 1421 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 46 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 630 मरीजों का इलाज चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1609 हो गई है, वहीं 896 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 713 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 26 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 774 हो गई है। राज्य में 327 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 447 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 19 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 360 हो गई है। वहीं 138 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्ववस्थ हो गए हैं। 220 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 33 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 295 हो गई है। जिसमें से 45 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 248 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 04 दौरान नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 231 हो गई है। जबकि, 150 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 81 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 04 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 164 हो गई है। वहीं 81 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। फिलहाल 70 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share it
Top