Home » देश » पूर्वोत्तर में कोरोना के 87,784 मरीज, 24 घंटों के दौरान आए 5013 नये मामले

पूर्वोत्तर में कोरोना के 87,784 मरीज, 24 घंटों के दौरान आए 5013 नये मामले

👤 Veer Arjun | Updated on:13 Aug 2020 4:52 AM GMT

पूर्वोत्तर में कोरोना के 87,784 मरीज, 24 घंटों के दौरान आए 5013 नये मामले

Share Post

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। असम में पहली बार एक दिन में चार हजार से अधिक मरीजों की शिनाख्त हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 5013 नये मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 87,784 हो गई है। जिसमें से 58448 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2577 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 28,985 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 233 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि चार मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 4593 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 69 हजार है। जबकि 47,210 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 21,626 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 161 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 110 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6497 हो गई है। जबकि 4838 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1598 मरीजों का इलाज चल रहा है। 43 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 41 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3982 हो गई है, वहीं 2231 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 76 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1739 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 12 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 87 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3118 हो गई है। राज्य में 1113 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1991 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 103 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2430 हो गई है। वहीं 1659 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 678 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 37 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1179 हो गई है। जिसमें से 517 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 656 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 25 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 648 हो गई है। जबकि, 330 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 318 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 17 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 930 हो गई है। वहीं 550 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 379 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share it
Top