Home » देश » पंजाब सीमा पर धरने पर बैठे राहुल गांधी तो हरियाणा में मिली एंट्री

पंजाब सीमा पर धरने पर बैठे राहुल गांधी तो हरियाणा में मिली एंट्री

👤 mukesh | Updated on:6 Oct 2020 11:36 AM GMT

पंजाब सीमा पर धरने पर बैठे राहुल गांधी तो हरियाणा में मिली एंट्री

Share Post

चंडीगढ़। पंजाब से तीन दिवसीय ट्रैक्टर यात्रा लेकर हरियाणा पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हरियाणा में एंट्री करने को लेकर खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। हरियाणा के गृहमंत्री ने पहले ही भीड़ के साथ हरियाणा में प्रवेश को बैन कर रखा था। इसके चलते कुरूक्षेत्र जिला के गांव टयूकर बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। राहुल गांधी जैसे ही पंजाब से ट्रैक्टर चलाते हुए हरियाणा की सीमा पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भीड़ के साथ प्रवेश करने से रोक दिया। राहुल गांधी के साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला तथा कई अन्य नेता व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। टयूकर बार्डर पर पुलिस तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मामूली झड़प भी हुई।

इसके बाद पुलिस तथा जिला इके आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने भीड़ के साथ प्रवेश करने से रोक दिया। ससे गुस्साए राहुल गांधी टयूकर बार्डर पर ही संकेतिक धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना देने का ऐलान कर दिया जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद राहुल गांधी को 100 कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में एंट्री की मंजूरी मिली। राहुल ने जब हरियाणा में एंट्री की तो उनके ट्रैक्टर को कुमारी सैलजा ने संभाला और रणदीप सुरजेवाला तथा अजय सिंह यादव सरीखे नेता उनके साथ बैठे। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top