Home » देश » प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग

प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग

👤 mukesh | Updated on:25 Nov 2020 12:17 PM GMT

प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग

Share Post

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार नगर के गांधी तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

डॉ.इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि कॉग्रेस को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। मैं मांग करता हूं कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाय ऐसी इच्छा देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता चाहता है कि उनका अध्यक्ष उनके बीच रहे, उनके साथ खड़ा रहे और संघर्ष करे। आपको यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं करना चाहिए। मेरा मानना है कि जब जब कांग्रेस कमजोर हुई देश कमजोर हुआ।

कहा कि ऐसी ताकतें देश में अपनी पैठ बढ़ाती जा रही हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिन्हें सिर्फ अपने एजेंडे पर काम करने की आदत है। देश का प्रबुद्ध नागरिक होने के साथ-साथ मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता भी हूं और मानता हूं कि जब तक कांग्रेस मजबूत नहीं होगी देश में ऐसे ही चलता रहेगा। इस मौके पर सतीश यादव सचिव सेवादल उत्तर प्रदेश, शैलेन्द्र सिंह, छोटेलाल यादव, रामसेवक यादव, सुनील श्रीवास्तव, रामचंद्र मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सोकर आदि उपस्थित रहे। अंत मे जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने जूस पिलाकर मौन व्रत तुड़वाया। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top