Home » देश » तेलंगाना : पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने जलगांव में निकाली रैली

तेलंगाना : पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने जलगांव में निकाली रैली

👤 Veer Arjun | Updated on:13 Jan 2021 10:45 AM GMT

तेलंगाना : पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने जलगांव में निकाली रैली

Share Post

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी की प्रादेशिक इकाई ने जनगांव के भाजपा अध्यक्ष पवन शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आज चलो जनगांव रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय और हजारों कार्यकर्ता दोपहर जनगांव पहुंचे और शहर में एक रैली निकाली। रैली स्थानीय बस स्टैंड से एरिया अस्पताल तक निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने पुलिस, मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। भाजपा रैली के दौरान जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया रहा।

रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय ने पत्रकारों से कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक नगरपालिका कार्यालय के निकट धरना दे रहे थे। तभी पुलिस ने अनावश्यक रूप से लाठीचार्ज किया, जिससे उनके कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें जिलाध्यक्ष पवन भी शामिल है। संजय ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर इन पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता हैदराबाद में पुलिस निदेशालय का घेराव करेंगे।

दरअसल, मंगलवार को जनगांव में होर्डिंग्स हटाने को लेकर विवाद हो गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि जनगांव नगरपालिका के आयुक्त ने भाजपा पार्टी से संबंधित स्वामी विवेकानंद जयंती पर लगे होर्डिंग को हटा दिया था, लेकिन पुलिस ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति की होर्डिंग्स को नही हटाया। इसके विरोध में जब भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दाैरान पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर मल्लेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज किया था और सभी को पुलिस थाने भेज दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई में जनगांव के जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए थे। इस लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

Share it
Top