Home » देश » पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 331949 हुई

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 331949 हुई

👤 Veer Arjun | Updated on:18 Jan 2021 9:09 AM GMT

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 331949 हुई

Share Post

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। पूरे पूर्वोत्तर में लगातार तीसरे दिन 100 से कम संक्रमित लोगों की शिनाख्त हुई है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 79 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 331949 हो गई है जिसमें 325564 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 124 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 2517 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2254 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216831 है जबकि 212836 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1572 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1073 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33326 है जबकि 32874 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 41 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 21 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28856 है जबकि 28147 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 343 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 366 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16808 है जबकि 16694 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 58 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 12 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13705 है जबकि 13413 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 148 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 144 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12058 हो गई है। 11713 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 04 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 116 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 09 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6038 हो गई है। 5652 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 06 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 161 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 130 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 08 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4322 हो गई है। 4235 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 78 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share it
Top