Home » देश » चरणजीत चन्नी बोले, अधिकारी दो दिन लोगों की समस्याओं का करेंगे निदान

चरणजीत चन्नी बोले, अधिकारी दो दिन लोगों की समस्याओं का करेंगे निदान

👤 Veer Arjun | Updated on:20 Sep 2021 9:32 AM GMT

चरणजीत चन्नी बोले, अधिकारी दो दिन लोगों की समस्याओं का करेंगे निदान

Share Post

चंडीगढ़ । पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पार्टी सुप्रीम है , मुख्यमंत्री अथवा मंत्रिमंडल नहीं। पार्टी विचारधारा को हर हाल में लागू किया जायेगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी प्रथम प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर कार्यकर्ता की सुनवाई होगी तो ही सरकार बनेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी के साथ प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मंत्री पद की शपथ लेने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी और अन्य विधायक थे।

नए मुख्यमंत्री चन्नी ने तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार पर भी गंभीर चिंता प्रकट की। कहा कि वे अपने गाड़ी में अपने बिस्तर ले के चलते हैं। उन्होंने कहाकि सचिवों और उपायुक्तों को भी आज ही निर्देश जारी किये जा रहे हैं कि वे लोगों को मिलें और दो दिन लोगों से मिलने के तय किया जाएं। ऐसा न हो कि लोग कार्यालय के बाहर खड़े हों और अधिकारी अंदर कार्यालय में चाय पी रहे हों। उन्होंने कहाकि वे घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अधिकतर कर्मचारी हैं। वे आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि उनके एक -एक मुद्दे का समाधान किया जायेगा। कर्मचारी उन्हें थोड़ा वक़्त दे दें और आंदोलन छोड़ कर कार्यालयों में काम पर आ जाएं। (हि.स.)

Share it
Top