menu-search
Tue Aug 16 2022 06:41:32 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 111841
Share Post
चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद की सुलह-सफाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच आज अपराह्न तीन बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।
नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कल पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा था कि उन्होंने सुबह सिद्धू से फोन पर बातचीत करके कहा था कि त्यागपत्र देना ठीक नहीं बल्कि मामलों को बैठकर हल किया जा सकता है। (हि.स.)
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire