Home » देश » त्योहार सभी के सांझे होते है मिल जुलकर मनाने चाहिए: घनश्याम दास अरोड़ा

त्योहार सभी के सांझे होते है मिल जुलकर मनाने चाहिए: घनश्याम दास अरोड़ा

👤 Veer Arjun | Updated on:10 Nov 2021 10:40 AM GMT

त्योहार सभी के सांझे होते है मिल जुलकर मनाने चाहिए: घनश्याम दास अरोड़ा

Share Post


यमुनानगर। छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यमुना नहर के घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर पहुँच कर निरीक्षण किया ओर मौक़े पर विभिन्न विभागों के एक्सईएन को बुला कर घाट पर होने वाले विकास कार्यों को आज ही पूरा करने के लिए कहा, ताकि लोग छठ पर्व को अच्छे से मना सकें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यमुना घाट पर सफाई व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाएं। लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए जाएं व कोरोना वैक्सीनेशन के शिविर भी लगाए जाएं ताकि लोगों को कोरोना महामारी से बचने के बारे में भी जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि यमुना नगर विधानसभा क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार व पूर्वांचल से आए हुए लोग रहते हैं जो यह छठ पर्व बड़ी धूमधाम से व श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे व इसमें स्थानीय नागरिक भी छट पर्व खुशी व उल्लास के साथ मनाएंगें। विधायक अरोड़ा ने सभी को छठ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की त्योहार सभी के सांझे होते है व मिलजुल कर मनाने से त्योहार की खुशी बढ़ती है। इस दौरान विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें । (हि.स.)



Share it
Top