Home » देश » हरियाणा में नाइट कर्फ्यू शुरू, 200 से अधिक भीड़ जुटने पर रोक

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू शुरू, 200 से अधिक भीड़ जुटने पर रोक

👤 mukesh | Updated on:24 Dec 2021 8:07 PM GMT

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू शुरू, 200 से अधिक भीड़ जुटने पर रोक

Share Post

- रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नहीं होगा आवागमन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों की आशंका के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए एक जनवरी, 2022 से पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए वैक्सिनेशन की दोनों डोज को अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने तथा रात्रि में 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। वैक्सिनेशन की तरफ अधिक ध्यान दिया जाए। सभी लोगों को अपनी दोनों वैक्सिनेशन की डोज लेनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोक वाले आदेशों की वजह से 23 दिसंबर को एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा विभाग की ओर से 30-32 हजार रोगियों की टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है और पॉजिटिव पाए जाने व्यक्तियों के लिए संपूर्ण जीन सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top