menu-search
Sun Jul 03 2022 07:47:50 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 221211
Share Post
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी (discharge from hospital) मिल गई। कोरोना संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं (corona related health problems) के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। (एजेंसी, हि.स.)
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire