Home » NCR » शादी के बहाने ठगी का आरोपी गिरफ्तार

शादी के बहाने ठगी का आरोपी गिरफ्तार

👤 Veer Arjun Desk 6 | Updated on:7 Sep 2017 7:06 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। शाहदरा जिले की थाना विवेक विहार पुलिस ने एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से शादी करने के बहाने ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इसकी पहचान योगेश गर्ग उर्फ समीर गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक महिला और उसके 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र को सकुशल रिहा करा लिया है।
शाहदरा जिले की डीसीपी नुपुर प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई ने 5 सितम्बर को थाना विवेक विहार में अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 42 वर्षीया बहन टीचर है और तलाकशुदा है। वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। जोकि 3 सितम्बर से लापता है. उसने बताया कि उसकी बहन ने अपना प्रोफाइल एक वैवाहिक वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसी वेबसाइट की मार्फत उसका परिचय समीर गर्ग नाम के एक शख्स से हुआ था। शिकायतकर्ता ने संदेह जताते हुए कहा कि उसकी बहन और भांजे की गुमशुदगी में इसी शख्स का हाथ हो सकता है। उसने यह भी बताया कि जब भी उसने अपनी बहन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
मामले को सुलझाने और आरोपी को अरेस्ट करने के लिए एसएचओ विवेक विहार संजय शर्मा और एसीपी विवेक विहार मोहम्मद इकबाल के सुपरविजन में एसआई कुलवीर राणा, अरविंद, गौरव, पूजा कांस्टेबल जगजीवन और महिला कांस्टेबल महेश की एक टीम गठित की गई जिसने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर पीड़ित महिला और उसके पुत्र को सकुशल रिहा करा लिया। पीड़ित म]िहला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे अभी तक तीन लाख ले चुका था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि फिल्म लेडीज बर्सज रिकी बहल देखकर उसे इस तरह ठगी करने का आइडिया आया। वह खुद को बेहद अमीर और सेवानिवृत आईएएस का बेटा बताता था। जब वह टारगेट महिला का विश्वास हासिल कर लेता था तो मौका देखकर उसका वीडिया बना लेता था जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर रकम ऐंठता था। वह अब तक लगभग 10-15 लड़कियों और म]िहलाओं से इसी तरह लगभग 50 रुपए रुपए की वसूली कर चुका है।

Share it
Top