Home » NCR » नोएडा प्राधिकरण के हजारों अस्थाईं कर्मचारी 16 से करेंगे हड़ताल

नोएडा प्राधिकरण के हजारों अस्थाईं कर्मचारी 16 से करेंगे हड़ताल

👤 manish kumar | Updated on:15 Oct 2019 12:49 PM GMT

नोएडा प्राधिकरण के हजारों अस्थाईं कर्मचारी 16 से करेंगे हड़ताल

Share Post

नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के तकरीबन 4500 हजार अस्थाईं एवं संविदा कर्मचारी 16 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं।नोएडा प्राधिकरण के अस्थाईं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा तथा महासचिव विनोद वुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। इस दौरान कार्यं का बहिष्कार रहेगा। उच्च पदाधिकारियों ने बताया कि 16 सितंबर को सभी कर्मचारियों ने संयुत्त रूप से अपनी मांगों को लेकर सेक्टर छह स्थित प्राप्त कर कार्यांलय पर हड़ताल की थी। उस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी अवनीश त्रिपाठी तथा राकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे 15 दिनों के अंदर दूर कर दी जाएगी।लेकिन आज तक उनकी मांगे नहीं सुनी गईं। इसलिए मजबूरन अब बेमियादी हड़ताल करनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को प्राधिकरण के 4571 स्थाईं एवं संविदा के कर्मचारी सुबह 6:00 बजे से ही कार्यं का बहिष्कार कर देंगे तथा शहर की सफाईं बंद कर दी जाएगी पानी सीवर विदृाुत आदि सभी विभागों के कर्मचारी पूरी तरीके से काम का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी 9:00 बजे नोएडा प्राधिकरण के गेट पर आ कर धरना प्रदर्शन देंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कईं वर्षों से कर्मचारियों की मांगे लंबित है लेकिन आज तक प्राप्त करने उन पर ध्यान नहीं । अस्थाईं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सीईंओ रितु माहेश्वरी द्वारा 2 माह पूर्व निलंबित किए गए जेईं व कर्मचारियों को बहाल किया जाए।

सभी अस्थाईं व संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भाति वेतन तथा अन्य सुविधाएं दी जाएं ।दीपावली पर उनको नियमित कर्मचारियों के समान बोनस व अन्य सुविधाएं दी जाएं। इस अवसर पर जयप्रकाश, ज्ञान चंद, जगदीश रावत, अशरफ, दयानंद उपाध्याय समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share it
Top