Home » पंजाब » बच्चों को दी इंसान व पाकृतिक दुनिया के बीच रिश्ते की जानकारी

बच्चों को दी इंसान व पाकृतिक दुनिया के बीच रिश्ते की जानकारी

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:12 April 2019 3:27 PM GMT
Share Post

राजकुमार

लुधियाना। बच्चों को पाकृतिक स्रोतों को संभालने की पेरणा देने और पाकृतिक दुनिया व इंसान के बीच भावनात्मक रिश्ते की जानकारी देने के लिए फोर्टिस अस्पताल लुधियाना के मेंटल हेल्थ व बिहेवियर साइंस विभाग की ओर से वर्पशॉप का आयोजन किया गया। डॉ. समीर पारिख की अगवाई में हुई इस वर्पशॉप के दौरान विभिन्न 12 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। डॉ. पारिख ने बताया कि अस्पताल के पो. सोशल पीयर मॉडरेटर पोग्राम के तहत यह वर्पशॉप कराई गई है। ताकि बच्चे रियल लाइफ से संबंधित कुछ सबक सीख सपें और उनमें कुदरत के उन स्रोतों को बचाने व संभालने की समझ विकसित हो सके, जिसके बिना इंसानी जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इन दिनों पर्यावरण को बचाने के लिए देश भर के स्कूली छात्रों को इस तरह का पशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे पर्यावरण के रक्षक राजदूत बन सपें। इस पोग्राम के तहत एनसीआर, मोहाली, लुधियाना, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई व कोलकाता में कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसिक सेहत माहिर के रूप में हम पकृति के साथ लोगों के संबंधों के महत्व को समझते हैं और इन्हीं संबंधों के बारे में बच्चों को बताकर पाकृतिक स्रोत बचाने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए हैप्पी अर्थ हैप्पी पीपल नामक अभियान शुरू किया गया है।

अस्पताल के जोनल डायरेक्टर डॉ. पिनाक मोदगिल ने कहा कि छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए पेरित किया जा रहा है। उन्हें अपने घरों व स्कूल के आसपास पौधे लगाने के लिए उत्साहित किया गया है। पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें उनकी संभाल करने की पेरणा भी दी गई है। इस संबंध में उन्हें सोशल मीडिया की मार्पत और अधिक जागरुकता फैलाने के लिए भी पेरित किया गया है। वर्पशॉप के दौरान बच्चों ने अस्पताल परिसर में भी पौधे लगाए।

Share it
Top