Home » पंजाब » पंजाब के दिल की धड़कन है हाकी : तलवेंदर हेरे

पंजाब के दिल की धड़कन है हाकी : तलवेंदर हेरे

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:8 March 2018 2:05 PM GMT
Share Post

चंडीगढ़, (सुनीता शास्त्राr)। पंजाब एक छोटे से गांव संसारपुर को 14 हॉकी ओलंपियन तैयार करने का गौरव पाप्त है। पहली बार इस गांव की कहानी पर बनी एक फीचर फिल्म `खिदो खुंदी' 20 अपैल, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर इसके कलाकारों की उपस्थिति में जारी किया गया। फिल्म में रंजीत बावा हैं जो गायक से अभिनय में उतरे हैं। अभिनेत्री मैंडी टखर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। कार्यकम में निर्देशक रोहित जुगराज और निर्माता तलविंदर हेरे भी मौजूद थे। `खिदो खुंदी' पहली पंजाबी फिल्म होगी जो पंजाब के लोकपिय खेल हॉकी पर आधारित होगी और यह इस खेल के शानदार इतिहास पर एक नजर डालेगी। रोहित जुगराज के डायरेक्शन में तैयार यह फिल्म नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसमें मानव विज और गुगू गिल जैसे अभिनेताओं का जादू भी देखने को मिलेगा।

इसकी कहानी दो भाइयों के भावनात्मक संबंधों पर आधारित है। पूरी फिल्म में सारंगपुर को अच्छी तरह से दर्शाया गया है। कुछ हिस्सों की शूटिंग पंजाब और विदेश में भी हुई है। `हॉकी का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। ऐसे में संसारपुर की एक बहुत ही दिलचस्प कहानी और पटकथा हमारे सामने आयी तो हम यह फिल्म बनाने के लिए पेरित हुए। यह विषय हमारे दिल के करीब है,' निर्माता तलवेंदर हेरे ने कहा।हॉकी सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह पूरे पंजाब के दिलों की धड़कन है, रोहित जुगराज ने इस विषय के पति लोगों के दिलों में प्यार बहाल करने का निर्णय लिया। `यह फिल्म न केवल हॉकी के अतीत का सम्मान करने के लिए, बल्कि भविष्य को बनाने में भी मदद करती है, जिससे हमें फिर से गर्व हो। हॉकी से संबंधित हर बात को विस्तार से पेश किया गया है। हमें पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह का साथ भी मिल गया जिन्होंने कलाकारों कोपशिक्षित किया,' रोहित ने कहा।अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर रणजीत बावा ने कहा, `पतिभाशाली निर्देशक रोहित जुगराज के साथ काम करना खदो खुंदी की पूरी टीम और मेरे लिए गर्व की बात थी।

Share it
Top