Home » पंजाब » सत्य पाल जैन की अपर महासालिसिटर के पद पर पुन नियुक्ति

सत्य पाल जैन की अपर महासालिसिटर के पद पर पुन नियुक्ति

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:5 May 2018 2:07 PM GMT
Share Post

चंडीगढ़, (सुनीता शास्त्राr)। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन को अपर महासालिसिटर के पद पर लगातार दुसरे कार्यकाल के लिए केंद सरकार ने 30 जून 2020 तक पुन नियुक्पि कर दिया है। उनकी इस पद पर पुन नियुक्पि को भारत सरकार के राज पत्र (असाधारण गजट) में पकाशित कर दिया गया है।भारत के अपर महासालिसिटर के तौर पर, जैन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में भारत सरकार के सभी मुकदमों के लिए श्लिटिगेशन इंचार्जश् हैं। उच्च न्यायालय में लगभग 100 वकीलों का भारत सरकार का पैनल, जिनमें सहायक एस. जी., सीनियर पैनल काउंसल व् सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल शामिल हैं, श्री जैन के अधीन काम करता है तथा श्री जैन इन वकीलों को भारत सरकार के मुकदमें आवंटित करते हैं व् इनमें बराबर वितरण को सुनिश्चित करते हैं। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के जिला स्तर एवं उनके अधीन आने वाली अदालतों के लिए भी वह भारत सरकार के मुकदमों के इंचार्ज हैं। श्री जैन 1996 एवं 1998 में दो बार चण्डीगढ़ से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। जैन एक जाने-माने संविधान विषेषज्ञ वकील हैं तथा विभिन्न हाईकोर्ट एवं सुपीम कोर्ट में पार्टी के कई महत्वपूर्ण केसों में पार्टी की पैरवी कर चुके हैं। वे लगभग 10 वर्ष तक पार्टी के कानूनी पकोष्ट के पभारी एवं संयोजक रह चुके हैं। वे विभिन्न अदालतों में पार्टी का पतिनिधित्त्व कर चुके हैं। वे लिब्राहन आयोग में लगभग 12 वर्ष तक पार्टी का पक्ष रखते रहे।

Share it
Top