Home » राजस्थान » भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया किशन शर्मा

भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया किशन शर्मा

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:17 Dec 2017 4:38 PM GMT
Share Post

सीकर । जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जिले के फतेहपुर शेखावाटी स्थित निमावत स्कूल में बने अस्थाई हैलीपेड पर दोपहर सवा 1 बजे पहुची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सीकर जिला प्रभारी राजकुमार रिणंवा, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, जिला कलेक्टर नरेश ठकराल, सांसद सूमेधानंद सरस्वती सहित कई भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। बाद में उन्हे गार्ड ऑफ आनर दिया गया। सरकारी कालेज खोलने की मांग को लेकर छात्रो ने मुख्यमंत्री को काले झण्डे दिखाये व जमकर नारेबाजी की बाद मे प्रर्दशनकारियों को पुलिस ने खदेड दिया। आधे दर्जन छात्रों को हिरासत मे ले लिया। हैलीपेड से सीधे मुख्यमंत्री बिंदल कुलदेवी सेवा संस्थान स्थित हाल मे पहुची जंहा पर अलग अलग समुदायों के लोगो से जनसंवाद किया। जाट समुदाय के लोगो की मांग पर राजस्व गांव में शामिल किया। वंहा उपस्थित लोगो ने जनप्रतिनिधित्व देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अन्नपुर्णा रसोई वैन का भी शुभारभ किया। जनंसवाद कार्यक्रम स्थल के बाहर सरकारी कालेज खोलने की मांग को लेकर छात्रो ने काले झण्डे दिखाकर जबरदस्त नारेबाजी की पुलिस ने प्रर्दशन कर रहे छात्रो पर लाठी भांजी विरोध स्वरूप छात्रो ने पत्थरबाजी की बाद में पुलिस ने आधा दर्जन छात्रो को हिरासत मे ले लिया। समाचार लिखे जाने तक जनसंवाद कार्यक्रम जारी था मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम फतेहपुर मे करेगी। अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब पौने दो घंटे देरी से पहुची।

Share it
Top