Home » राजस्थान » वसुंधरा राजे सिंधिया आज भोपाल में

वसुंधरा राजे सिंधिया आज भोपाल में

👤 manish kumar | Updated on:27 Sep 2019 4:24 AM GMT

वसुंधरा राजे सिंधिया आज भोपाल में

Share Post

भोपाल। कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के निर्णय को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में जनजागरण अभियान चला रही है। अभियान के तहत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया 27 सितंबर को भोपाल में प्रबुद्धजन संपर्क एवं जनजागरण अभियान के कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सिंधिया एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में जनजागरण अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। श्रीमती सिंधिया प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत समाजसेवी, उद्योगपति, रिटायर्ड मेजर जनरल एवं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट कर केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों पर चर्चा करेंगी।

Share it
Top