Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे

मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे

👤 manish kumar | Updated on:13 Oct 2019 5:59 AM GMT

मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे

Share Post

जोधपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे। वे यहां निजी कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दो दिवसीय जोधपुर दौरे के बाद दशहरा पर रात को यहां से लौटे थे। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी-निजी कार्यक्रमों में भाग लिया था। अब वे वापस रविवार को जोधपुर आ रहे है। बताया गया है कि वे यहां निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके जोधपुर दौरे को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी है। वहीं कांग्रेसी भी गहलोत दौरे को लेकर उत्साहित है। गहलोत जोधपुर में कांग्रेसी पदाधिकारियों से नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते है।

Share it
Top