Home » राजस्थान » बूंदी उत्सव में विदेशी भी जमकर झूमे

बूंदी उत्सव में विदेशी भी जमकर झूमे

👤 manish kumar | Updated on:16 Nov 2019 6:12 AM GMT

बूंदी उत्सव में विदेशी भी जमकर झूमे

Share Post

जयपुर। राजस्थान के गढ़पैलेस में 25वें बूंदी उत्सव का शुभारंभ रंगारंग हुआ। इस दौरान गढ़ गणेश पूजा ध्वजारोहण कर अतिथि सत्कार से किया गया। तीन दिन का यह उत्सव इस बार 15 दिन तक चलेगा। इस उत्सव में देश के साथ-साथ विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की।

जानकारी के अनुसार उत्सव के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे खास बनाने के लिए कई बदलाव किए। 3 दिन का यह उत्सव इस बार 15 दिनों का तय किया गया है। गढ़ गणेश पूजन, ध्वजारोहण कर अतिथियों का सत्कार किया गया। उत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान पहुंचे। विदेशी महिलाओं के बीच मटका दौड़ का आयोजन किया गया। देशी-विदेशी महिलाओं और पुरुषों के बीच रस्सी खींच और मूंछ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

बताया जा रहा है कि बूंदी उत्सव में इस बार 56 जगहों पर 140 कार्यक्रम होंगे। साल 1996 में उत्सव दो बार मनाया था, उसे जोड़कर यह 25वां उत्सव है। बूंदी उत्सव की शृंखला में खेल संकुल में 15 से 25 नवंबर तक उद्योग-हस्तशिल्प मेला चलेगा।

आज यानि शनिवार को सुबह 7.30 बजे टैरेस गार्डन में क्लासिकल म्यूजिक विद योगा किया गया इसमें शास्त्रीय कलाकार संतूर बांसुरी-तबला वादन किया।

Share it
Top