menu-search
Thu Apr 25 2024 11:48:02 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 42075
समूह में इबादत करते पकड़े गए लोग, होटल सील
Share Post
जोधपुर। कहर बन चुका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश और केन्द्र सरकार ने लॉक डाउन कर रखा है, मगर उसके बावजूद लोग इसका पालन नहीं कर रहे है। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस भी लॉक डाउन की पालना के लिए पूर्णतया सख्ती पर उतरी हुई है। शहर के सोजती गेट स्थित होटल पर पुलिस ने शनिवार सुबह छापा मार कार्रवाई की यहां पर सैकड़ों की संख्या में एक समुदाय विशेष के लोग मिले, जो कमरों में बंद होकर इबादत कर रहे थे। पुलिस ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जो धारा 144 का उल्लंघन करते पाया गया है। पुलिस ने यहां पर जमा हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया है। (हिस)
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire