Home » राजस्थान » ईद की नमाज घरों मेें अदा: कोरोना खात्मे को लेकर दुआएं

ईद की नमाज घरों मेें अदा: कोरोना खात्मे को लेकर दुआएं

👤 mukesh | Updated on:25 May 2020 10:19 AM GMT

ईद की नमाज घरों मेें अदा: कोरोना खात्मे को लेकर दुआएं

Share Post

जोधपुर। शहर में ईदुल फितर का पर्व बड़े ही अकीदत और एहतराम से मनाया जा रहा है। लोग घरों में ही ईद पर एक दूसरे का संदेह भेजकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह से ही मुस्लिम भाईयों के घरों में हालांकि रौनक नजर आ रही है। मगर वह दो गज दूरी तक बनी रही है। गले मिलने बजाए वे एक दूसरे को सीने पर मुबारक बाद देकर शुभकामनाएं कर रहे हैं। इससे पहले शहर की बड़ी ईदगाह जालोरी गेट में ईद की नमाज सुबह अदा की गई। कोरोना को खत्म करने के साथ देश में अमन चैन की दुआएं मुस्लिम भाईयों मांगी। कोरोना काल का असर ईद जैसे धार्मिक पर्व भी पूर्णतया देखा गया। लोग सादगी से इसे मना रहे है।

धर्म गुरुओं ने मुस्लिम समाज से अनुरोध किया कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी की पूर्ण पालना करते हुए सभी लोग ईद की नमाज शरीयत के मुताबिक और औलामए किराम के बताए हुए तरीके से अपने घर पर ही अदा करेंगें। ईद के मौक़े पर अमन-शान्ति और कोरोना वबा से पूरी दुनिया को बचाने की दुआ की गई। आसपास जरूरतमन्दों की मदद कर और सादगी से ईद मनाई जा रही है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण इस बार ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा नहीं हो पाई। यहां सिर्फ चुनिंदा लोग ही नमाज अदा की मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के अलावा अन्य जगहों पर रहने वाले लोग इस बाद ईद के मौके पर अपने घर से रहकर पर्व को मना रहे है। ईद के दिन परिवारजन और करीबी रिश्तेदारों के यहां जाकर मुबारकबाद देते थे। इस बार यह काम मोबाइलों पर संदेश भेजकर किया जा रहा है। शहर में ईद पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। लॉकडाउन की पालना में जो पुलिस बल लगा है, ईद पर सुरक्षा की विशेष निगरानी भी रहा।(हि.स.)

Share it
Top