Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री गहलोत के छह विधायक होंगे सलाहकार

मुख्यमंत्री गहलोत के छह विधायक होंगे सलाहकार

👤 mukesh | Updated on:21 Nov 2021 7:40 PM GMT

मुख्यमंत्री गहलोत के छह विधायक होंगे सलाहकार

Share Post

जयपुर। राजस्थान में सियासी घमासान को विराम देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने के साथ ही अपने वादे के अनुरुप जिन विधायकों को एडजस्ट करने की बात कही थी, उस पर अमल करना शुरू कर दिया है।

अब मुख्यमंत्री गहलोत के सलाहकार के रूप में छह विधायकों को नियुक्त किया है। इन विधायकों की सूची जारी कर दी गई है। जिन विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है उनमें डॉ. जितेन्द्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा और दानिश अबरार शामिल है।

सलाहकारों में विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह पूर्व में मंत्री रहे हैं। 2008 के गहलोत कार्यकाल में वे ऊर्जा मंत्री रहे थे। सिंह झुंझुनूं जिले के खेतड़ी से विधायक हैं। गहलोत के क़रीबी माने जाते हैं। जयपुर के दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर 2008 के गहलोत के कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। वे भी गहलोत के क़रीबी माने जाते हैं। गहलोत के क़रीबी नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा को यही जिम्मेदारी दी गई है। सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा सियासी संकट के समय गहलोत व सरकार के मददगार बने थे। गंगापुर सिटी से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा और विधायक दानिश अबरार को भी सलाहकार बनाया गया है। जिनको पायलट कोटे से टिकट मिला था। जीत के बाद अबरार पायलट खेमे में रहे। पिछ्ले साल सियासी संकट में खेमा बदलकर गहलोत खेमे में आए थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top