Home » धर्म संस्कृति » भगवान गणेश के परिवार के बारे में क्या आप जानते हैं

भगवान गणेश के परिवार के बारे में क्या आप जानते हैं

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:31 Aug 2017 8:18 AM GMT

भगवान गणेश के परिवार के बारे में क्या आप जानते हैं

Share Post

धर्म संस्कृति : भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए यदि उनकी पूजा उनके पूरे परिवार के साथ ही जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और पूजा करने वाले को सर्वसिद्धियों का फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा से गणेश परिवार की पूजा करता है उसके अज्ञान और भ्रान्तियों का नाश होता है। आइए आपको बताते हैं भगवान गणेश और उनके परिवार के बारे में..... मुद्गलपुराण में गणेशजी की स्तुति करते हुए उनके परिवार का वर्णन किया है। इसके अनुसार, भगवान गणेश रिद्धि और सिद्धि के पति हैं।

जो गणपति की परिवार सहित उपासना करता है उसे रिद्धि के साथ ही कार्य में सिद्धि (पूर्णता) प्राप्त होती है शिवपुराण में गणेशजी के रिद्धि-सिद्धि के साथ विवाह का वर्णन मिलता है, जब भी गणपति की पूजा की जाती है तो पूजन की थाली में मंगलस्वरूप श्रीगणपति का स्वास्तिक-चिह्न बनाकर उसके अगल-बगल में दो-दो खड़ी रेखाएँ बनाई जाती हैं। स्वास्तिक-चिह्न को गणपति का स्वरूप माना जाता है और दोनो खड़ी रेखाएं उनकी पत्नी रिद्धि-सिद्धि एवं पुत्र लाभ और क्षेम का स्वरूप हैं।

Tags:    
Share it
Top