Home » धर्म संस्कृति » महाराष्ट्र में 12 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू

महाराष्ट्र में 12 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:25 Aug 2017 6:21 PM GMT

महाराष्ट्र में 12 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू

Share Post

मुंबई. कई जगहों पर बारिश के बीच शुक्रवार को हजारों लोगों ने उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। महाराष्ट्र में 12 दिनों तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी। भारत के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी यह महोत्सव भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न सार्वजनिक मंडलों, आवास परिसरों और घरों में लोगों ने विघ्नहर्ता गणेश की मूर्तियां स्थापित की हैं।

गणेश की पूजा-अर्चना में फिल्मी हस्तियां, राजनेता और उद्यमी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी मालाबार हिल स्थित अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में गणेश मूर्ति की स्थापना की है। उनके मंत्रियों पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े ने भी बप्पा (गणेश) की मूर्ति स्थापित की है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राजनेता मनोहर जोशी सहित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे और अन्य नेताओं ने भी अपने आवास पर गणेश की मूर्ति स्थापित की है। भारतरत्न लता मंगेशकर, शाहरुख खान, सलमान खान, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबरॉय, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंड़कर और बप्पी लाहिड़ी आदि फिल्मी हस्तियां धूमधाम से गणेश उत्सव मना रही हैं।

Share it
Top