Home » खेल खिलाड़ी » चोटिल अल्जारी की जगह हैंडरिक्स मुंबई में शामिल

चोटिल अल्जारी की जगह हैंडरिक्स मुंबई में शामिल

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:23 April 2019 2:39 PM GMT
Share Post

नयी दिल्ली, (वार्ता) दक्षिण अफीका के तेज़ गेंदबाज़ बियूरन हैंडरिक्स को चोटिल खिलाड़ी अल्जारी जोसफ की जगह मुंबई इंडियन्स का हिस्सा बनाया गया है जो अब टीम के लिये आईपीएल-12 के शेष सत्र में खेलेंगे।

वेस्टइंडीज़ के जोसफ को आईपीएल में एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया था और टूर्नामेंट में 12 रन पर रिकार्ड छह विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद वह सुर्खियों में आये थे। लेकिन जोसफ के चोटिल होने के बाद हैंडरिक्स को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। वह इससे पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल चुके हैं।

तेज़ गेंदबाज़ हैंडरिक्स ने दक्षिण अफीका के लिये अपने करियर में दो वनडे और 10 ट्वंटी 20 खेले हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Share it
Top