Home » खेल खिलाड़ी » अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में कमतर प्रदर्शन की एक वजह खेल निकायों की अंदरूनी कलहः गोयल

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में कमतर प्रदर्शन की एक वजह खेल निकायों की अंदरूनी कलहः गोयल

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:20 July 2017 7:11 PM GMT

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में कमतर प्रदर्शन की एक वजह खेल निकायों की अंदरूनी कलहः गोयल

Share Post

नई दिल्ली, (भाषा)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय खिलाड]ियों के कमतर प्रदर्शन की एक वजह खेल निकायों में पेशेवर रवैये की कमी और उनकी अंदरूनी कलह है। गोयल ने लोकसभा में एक सदस्य के सवाल के लिखित उत्तर में कहा, स्त्र् त्र्अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड]ियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, हालांकि उतनी संख्या में पदक नहीं मिले। ओलंपिक 2016 के लिए पहली बार 119 खिलाड]ियों ने द्रालीफाई किया। इसमें सुधार की जरूरत है और ओलंपिक 2016 के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, कमतर प्रदर्शन के कुछेक कारणों में खेल निकायों में पेशेवर रवैये की कमी और गुटबाजी...अंदरूनी कलह तथा राष्ट्रीय खेल परिसंघों के पास दीर्घकालीन कार्यनीति का अभाव होना है। विभिन्न खेल संघों में महिला कोच एवं खिलाड]ियों के उत्पीड़न के संदर्भ में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, स्त्र् त्र्ऐसा कोई मामला सरकार के संज्ञान में नहीं आया है।

Share it
Top