Home » खेल खिलाड़ी » भारत ने विश्व शतरंज में अमेरिका को करारी शिकस्त दी

भारत ने विश्व शतरंज में अमेरिका को करारी शिकस्त दी

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:21 Jun 2017 7:30 PM GMT

भारत ने विश्व शतरंज में अमेरिका को करारी शिकस्त दी

Share Post

खांटी मनिस्क (रूस), (भाषा) भारतीय पुरूष टीम ने पहले दो मुकाबले गंवाने के बाद अपनी शानदार वापसी जारी रखते हुए यहां विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप के चौथे दौर में ओलंपियाड चैंपियन अमेरिका को 3.5-0.5 से करारी शिकस्त दी। ग्रैंडमास्टर बी अधिबान ने काले मोहरों से खेलने के बावजूद वारूजान अकोबियान को हराया जबकि कृष्णन शशिकिरण ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाया और रे राबिन्सन को पराजित किया। परिमार्जन नेगी बीच में थोड़ा खेल से बाहर दिखे लेकिन उन्होंने जज्बा बनाये रखा और आखिर में जेफ्री झाियोंग को हराने में सफल रहे। शीर्ष टेबल पर विदित गुजराती ने अलेक्सांद्र ओनिश्चुक से ड्रा खेला जिससे भारतीय टीम अमेरिका को पूरा सफाया करने से चूक गयी। पिछले दौर में बेलारूस को हराने वाली भारतीय पुरूष टीम ने आगे बढ़ना जारी रखा और अब वह चार अंक लेकर संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।

रूसी पुरूष टीम ने बेलारूस को 3-। से हराया और वह चीन के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गयी है। चीन ने मिस्र को हराया। तुर्की की टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और उसने कल तक शीर्ष पर चल रहे पोलैंड को 2.5-1.5 से शिकस्त दी। ये दोनों ही टीमें अब संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

भारत और उक्dरेन चार चार अंक लेकर संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। उनके बाद अमेरिका, नार्वे, बेलारूस और मिस्र का नंबर आता है।

महिला वर्ग में भारतीय महिलाओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और पोलैंड को 2.5-1.5 के अंतर से हराया। पदमिनी राउत इस मुकाबले की स्टार रही। उन्होंने कैरिना सजेपकोवस्का को हराया जबकि बाकी तीन बाजियां ड्रा छूटी।

भारतीय महिला टीम इस जीत से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। रूस और उक्dरेन सात . सात अंक लेकर शीर्ष पर हैं। भारतीय टीम के पांच अंक हैं।

Share it
Top