Home » खेल खिलाड़ी » खेल शक्ति बनने के लिये महत्वपूर्ण हैं स्लम दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं : गोयल

खेल शक्ति बनने के लिये महत्वपूर्ण हैं स्लम दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं : गोयल

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:24 Jun 2017 5:43 PM GMT

खेल शक्ति बनने के लिये महत्वपूर्ण हैं स्लम दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं : गोयल

Share Post

नई दिल्ली, (भाषा)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज यहां अपने मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना र्स्लम गोद अभियान स्त्र् के तहत चल रही युवा स्लम दौड़ के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और देश को खेल शक्ति बनाने में इस तरह की प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभा सकती है।

गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी का भी मानना है कि जो खेलता है, वो खिलता है। हमें ज़रूरत है की ऐसी प्रतियोगिताएं के माध्यम से देश भर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले और नई प्रतिभा की खोज की जा सके जो भविष्य में देश को खेल शक्ति बनाने में सहायक होंगे।

प्रतिभागियों ने आज पूर्वी दिल्ली के क्dरॉस रिवर मॉल से यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तक लगभग दो किलोमीटर का फासला तय किया।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रतियोगिता के तीसरे चरण में 25 जून को पीतमपुरा के कस्तूरबा गाँधी पॉलिटेक्निक से पीतमपुरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की जायगी ष इस दौड़ को खेल मंत्री और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार हरी झंडी दिखाएंगे।

Share it
Top