Home » खेल खिलाड़ी » विश्व सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 13 सदस्यीय भारतीय दल लेगा हिस्सा

विश्व सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 13 सदस्यीय भारतीय दल लेगा हिस्सा

👤 Veer Arjun | Updated on:16 Oct 2019 9:36 AM GMT

विश्व सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 13 सदस्यीय भारतीय दल लेगा हिस्सा

Share Post

फरीदाबाद । आगामी 19 से 27 अक्टूबर को दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश बोसनिया एंड हर्जेगोविना की राजधानी साराजेवो में आयोजित होने वाले विश्व सीनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में 13 सदस्यीय भारतीय दल भाग लेगा। इस दल में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 10 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है और भारतीय दल का नेतृत्व वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल करेंगे, जबकि टीम का कोच तमिलनाडु के सुरेश बाबू को नियुक्त किया गया है। टीम के साथ तमिलनाडु के भारत से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रेफऱी विवेक अनिला सतीश भी जाएंगे।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 13 सदस्यीय भारतीय टीम 19 अक्टूबर को दिल्ली से बोसनिया के लिए रवाना होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिन 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उसमें 55 किलोग्राम वजन वर्ग में सिक्किम से फुर खांडू शेरपा, 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिक्किम से फुरबा शेरपा, सुजना छेत्री, 89 किग्रा भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश से जुमी बासर, 67 किलोग्राम वर्ग में मेघालय से पैंसराइनमिकी रबोन, 75 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा से कुसुम, 81 किग्रा वर्ग में झारखंड से बिपुल मिश्रा, हरियाणा से रविंद्र सिंह 84 किग्रा वर्ग में पंजाब से बलविंद्र सिंह और 69 किग्रा वर्ग में हरियाणा से निश्चल का चयन किया गया है।

संतोष कुमार अग्रवाल ने उममीद जताई है कि यह दल विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन करेगा। हिस

Share it
Top