Home » खेल खिलाड़ी » मनीषा कीर ने ट्रैप मिक्स्ड इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

मनीषा कीर ने ट्रैप मिक्स्ड इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

👤 manish kumar | Updated on:6 Nov 2019 2:49 PM GMT

मनीषा कीर ने ट्रैप मिक्स्ड इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

Share Post

भोपाल । दोहा कतर में 3 से 14 नवंबर, 2019 तक आयोजित 14वीं जूनियर एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने ट्रेप जूनियर मिक्स्ड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने 67 और उनके जोड़ीदार जयपुर के खिलाड़ी विवान कपूर ने 71 अंक हासिल कर यह पदक अर्जित किया।

बुधवार को खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मनीषा कीर के प्रर्दशन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बेटियां अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रदेश की बेटियों पर हमें गर्व है। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने भी मनीषा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share it
Top