Home » खेल खिलाड़ी » तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 34 पदकों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे

तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 34 पदकों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे

👤 mukesh | Updated on:13 Jan 2020 6:01 AM GMT

तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 34 पदकों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे

Share Post

गुवाहाटी। गुवाहाटी में 10 जनवरी से शुरू हुए तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 में 34 मेडल जीतकर महाराष्ट्र लगातार सबसे आगे बना हुआ है। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने अब तक 11 स्वर्ण, 10 रजत तथा 13 कांस्य पदक जीते हैं। जबकि कुल 18 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर दिल्ली ने कब्जा कर लिया है। दिल्ली ने अब तक 08 स्वर्ण, तीन रजत तथा 07 कांस्य पदक जीत पाया है। वहीं 16 पदकों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश ने अब तक 07 स्वर्ण, तीन रजत तथा छह कांस्य पदक जीता है।

गेम्स में 14 पदक जीतकर गुजरात चौथे स्थान पर है। गुजरात ने अब तक पांच स्वर्ण, चार रजत तथा पांच कांस्य पदक जीते हैं। खेलो इंडिया गेम्स में अब तक 11 पदक जीतकर मध्य प्रदेश पांचवें स्थान पर है। मध्य प्रदेश ने पांच स्वर्ण दो रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं। जबकि असम 06 पदकों के साथ प्रतियोगिता में 17वें स्थान पर है। असम ने एक स्वर्ण, दो रजत तथा 3 कांस्य पदक प्राप्त किया है।

वहीं हरियाणा 04 स्वर्ण 09 रजत व 07 कांस्य के साथ 20 पदक; त्रिपुरा 04 स्वर्ण, 01 रजत के समेत 05 पदक; केरला 03 स्वर्ण, एक रजत व 03 कांस्य के साथ 07 पदक; तामिलनाडु 02 स्वर्ण, 05 रजत व 03 कांस्य के साथ 10 पदक; तेलंगाना 02 स्वर्ण, 02 रजत व 01 कांस्य के साथ 05 पदक; मणिपुर 02 स्वर्ण, 01 रजत व 07 कांस्य के साथ 10 पदक; उत्तराखंड 02 स्वर्ण, 01 रजत व 01 कांस्य के साथ 04 पदक; ओड़िशा 02 स्वर्ण, 01 रजत समेत 03 पदक, झारखंड 02 स्वर्ण पदक; 01 स्वर्ण, 05 रजत व 04 कांस्य के साथ 10 पदक; राजस्थान 01 स्वर्ण, 03 रजत व 04 कांस्य पदक; पश्चिम बंगाल 04 रजत व 03 कांस्य के साथ 07 पदक; कर्नाटक 02 रजत व 03 कांस्य के साथ 05 पदक; चंडीगढ़ 01 रजत व 01 कांस्य के साथ 02 पदक; आंध्र प्रदेश 01 रजत पदक, बिहार 01 रजत पदक प्राप्त किया है।

अब तक के परिणाम के अनुसार सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अब तक कुल 199 पदक जीते हैं। जिनमें 62 स्वर्ण, 62 रजत तथा 75 कांस्य पदक शामिल हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे दिन रविवार को खेल काफी रोमांच भरा रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे खिलाड़ियों में गजब का जोश देखा गया। आयोजकों की ओर से खेल को सहज तरीके से संपन्न करवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

खेलो इंडिया के मद्देनजर पूरी राजधानी तथा इसके आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में इन खेलों को देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग गुवाहाटी पहुंचे हुए हैं जो, गुवाहाटी तथा इसके आसपास के स्थानों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। (एजेंसी हि.स.)

Share it
Top