Home » खेल खिलाड़ी » खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 256 पदक जीतकर महाराष्ट्र अव्वल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 256 पदक जीतकर महाराष्ट्र अव्वल

👤 mukesh | Updated on:23 Jan 2020 5:40 AM GMT

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 256 पदक जीतकर महाराष्ट्र अव्वल

Share Post

गुवाहाटी। गुवाहाटी में आयोजित 13 दिवसीय तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 के अंतिम दिन बुधवार को कुल 256 पदकों के साथ महाराष्ट्र प्रतियोगिता में अव्वल रहा। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने अब तक 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक जीते हैं।

कुल 200 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर हरियाणा है। हरियाणा ने अब तक 68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक जीते हैं। दिल्ली कुल 122 पदकों के साथ तीसरे पायदान पर रही। दिल्ली ने कुल 39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य पदक जीते हैं।

खेलो इंडिया गेम्स में मेजबान असम 76 पदकों के साथ प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहा। असम ने 20 स्वर्ण, 22 रजत और 34 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। मेडल के मामले में दादर नगर हवेली, लक्ष्यदीप, मेघालय, नगालैंड का खाता नहीं खुल पाया।

मेडल सूचीः

राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल

महाराष्ट्र 78 77 101 256

हरियाणा 68 60 72 200

दिल्ली 39 36 47 122

कर्नाटक 32 26 22 80

उत्तर प्रदेश 29 28 30 87

तमिलनाडु 22 32 22 76

असम 20 22 34 76

प. बंगाल 19 14 20 53

गुजरात 16 16 20 52

पंजाब 16 15 28 59

राजस्थान 15 24 12 51

मध्य प्रदेश 15 11 20 46

केरल 15 05 20 40

मणिपुर 14 20 20 54

तेलंगाना 07 06 08 21

चंडीगढ़ 06 02 09 17

ओडिशा 05 08 08 21

एएनआई 05 02 01 08

उत्तराखंड 04 04 11 19

त्रिपुरा 04 01 00 05

झारखंड 03 09 07 19

आंध्र प्रदेश 03 07 07 17

अरुणाचल 03 05 04 12

मिजोरम 03 02 05 10

हिमाचल 02 03 02 07

जे एंड के 02 03 01 06

छत्तीसगढ़ 01 02 04 07

बिहार 01 01 07 09

गोवा 00 03 09 12

डी एंड डी 00 02 01 03

पुडुचेरी 00 00 01 01

सिक्किम 00 00 01 01

लद्दाख 00 00 01 01

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 13वें और अंतिम दिन बुधवार को फुटबाल के तीन मेडल, टेनिस के चार मेडल, स्वीमिंग के 13 मेडल, बॉक्सिंग के 18 मेडल और भारोत्तोलन के छह मेडल समेत कुल 44 मेडल के लिए स्पर्धाएं आयोजित हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग स्टेडियमों में पहुंचे और खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top