Home » खेल खिलाड़ी » टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा,23 जुलाई से शुरू होंगे खेल

टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा,23 जुलाई से शुरू होंगे खेल

👤 mukesh | Updated on:31 March 2020 5:41 AM GMT

टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा,23 जुलाई से शुरू होंगे खेल

Share Post

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की वजह से एक साल के लिए स्थगित किये गए टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने घोषणा की है कि ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा। पहले इस साल के 24 जुलाई से ही इसका आयोजन किया जाना था।

पैरालंपिक की तारीख 24 अगस्त, 2021 से 5 सितंबर, 2021 तक तय की गई है।

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक खेलों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। पहले जापान और आईओसी इसे स्थगित करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते हुए खतरे के बीच आखिरकार उन्हें यह फैसला लेना ही पड़ा।

कनाडा ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर ओलंपिक खेल इस साल खेले गए तो वो अपनी टीम टोक्यो नहीं भेजेगा। कोरोना वायरस महामारी से दुनिया में अभी 7,00,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 30,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। (एजेंसी हि.स.)

Share it
Top