Home » खेल खिलाड़ी » दिल्ली कैपिटल्स के प्रशिक्षण कैंप से जुड़े स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस

दिल्ली कैपिटल्स के प्रशिक्षण कैंप से जुड़े स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस

👤 mukesh | Updated on:9 April 2021 11:20 AM GMT

दिल्ली कैपिटल्स के प्रशिक्षण कैंप से जुड़े स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस

Share Post

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने अपनी संगरोध अवधि को पूरा कर लिया है और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के प्रशिक्षण कैंप से जुड़ गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा,"इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मैच खेला। दिल्ली की टीम यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में प्रशिक्षण कर रही है।"

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम आईपीएल के 14वें संस्करण में अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलेगी। इस संस्करण में टीम की कमान श्रेयस अय्यर की जगह रिषभ पंत के हाथों में है। अय्यर चोटिल होने के कारण इस सीजन में नहीं खेल सकेंगे। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि टीम में जिस तरह के खिलाड़ी हैं, उससे उन्हें भरोसा है कि दिल्ली इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है।

Share it
Top