menu-search
Tue Aug 16 2022 05:40:47 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 112221
Share Post
बर्मिंघम। भारतीय महिला पहलवान (Indian female wrestler) साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन शुक्रवार को साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीत था।
उल्लेखनीय है कि साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं। (एजेंसी, हि.स.)
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire