Home » रविवारीय » खुद बनें अपना वेलेंटाइन

खुद बनें अपना वेलेंटाइन

👤 manish kumar | Updated on:13 Feb 2020 2:13 PM GMT

खुद बनें अपना वेलेंटाइन

Share Post

रवरी का महीना रोमांस और प्यार बरसाने वाला होता है। इन दिनों आप कपल्स को एक दूसरे के साथ घूमते और मस्ती करते देख सकते हैं। वेलेंटाइन वीक को वो सेलिब्रेट करते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो आने वाले वेलेंटाइन वीक को लेकर थोड़ा नर्वस होते हैं, उन्हें अकेलापन महसूस होता है। उन्हें इस बात की जल्दी रहती है कि कब यह सप्ताह गुजर जाए। हर आदमी की यह इच्छा होती है कि कोई उसे चाहे, उससे प्यार करे। सिंगल होने के बावजूद अगर हम चाहें तो इस दिन को खुशी खुशी मना सकते हैं। कैसे आइये जानें-

सिंगल डिनर के लिए प्लान करें

अगर आप सिंगल हैं तो आप अपने ऐसे दोस्तों को भी जानते होंगे जो सिंगल है, आप सभी मिलकर एक अच्छा सा फनी डिनर रात के लिए प्लान कर सकते हैं बल्कि चाहें तो सिंगल्स की पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। इसके जरिये आप लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानेंगे और नये लोगों से भी आपका मिलना होगा। हो सकता है उन्हीं में कोई आपका भी अगले साल का वेलेंटाइन मिल जाए।

अपने पर ध्यान दें

हम अपने आपको पूरी तरह भूल जाते हैं। क्या आपको याद है कि पिछली बार आपने अकेले होने पर अपने आपको कैसे व्यस्त रखा था। नहीं पता, कोई बात नहीं। वेलेंटाइन डे को आप पूरा का पूरा अपने लिए समर्पित कर सकते हैं। स्पा करें, ब्यूटी ट्रिटमेंट लें, खाना खाएं, मूवी देखें।

वीकेंड की प्लानिंग करें

किसी भी चीज की पहले से प्लानिंग करने से पहले अकेले के लिए ट्रिप प्लान करें। इसमें बहुत मजा आता है। आप वो सब कर सकते हैं जो करना चाहते हैं, बिना कुछ सोचे। वेलेंटाइन डे एक ऐसा सही समय है जब आप अपने अकेले के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

फैमिली के लिए कुक करें

परिवार किसी के लिए सब कुछ होता है। आप अपने माता-पिता की देखभाल में अपना समय लगा सकते हैं। यह बिल्कुल सही दिन है और अच्छा मौका है। तो पहन लें अपना एपैन और अपनी मां को इस दिन पूरा आराम दें। अपने मम्मी पापा के लिए स्वादिष्ट खाना बनाएं।

मूवी देखें

समय गुजारने के लिए मूवी देखना एक बढ़िया आइडिया है। क्योंकि इसमें आपको किसी दूसरे की जरूरत नहीं होती। आप अकेले मूवी एंज्वाय करें। आप मूवी की एक लिस्ट बनाएं जिन्हें आप देखना चाहते हैं। खाना मंगाए और मूवी देखना शुरु करें।

कुछ नया पढ़ें

अगर आपको पढ़ना अच्छा लगता है तो आप अपना पूरा दिन कुछ न कुछ पढ़ सकते हैं। कुछ पढ़े भी क्यों न किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त हैं।

नींद लें

सिंगल होने का गम मनाने की बजाय इस दिन अच्छी नींद लें और अपने दिमाग को शांत रखें और जितना सोना चाहते हैं, उतना सोएं। इससे आपका वेलेंटाइन डे बहुत ही अच्छा गुजरेगा।

बच्चों के साथ मनाएं

अगर आप सिंगल पैरेंट हैं तो भी आप वेलेंटाइन डे को इग्नोर न करें। यह न समझे कि आप इसे नहीं मना सकते। अपने दायरे में सिंगल मॉम और डैड ढूंढ़ें, बहुत सारे ऐसे लोग मिल जाएंगे। उन्हें अपने यहां डिनर पर इन्वाइट करें और उनके साथ गेम्स खेलें। उनके बच्चों के साथ मिलकर सिंगल पैरेंट डे भी मना सकते हैं। कहीं पिकनिक पर जाएं, मौज मस्ती करें, एंज्वॉय करें।

Share it
Top