Home » रविवारीय » विकास कार्यों में सरकार का पूरा सहयोग : बच्चू सिंह

विकास कार्यों में सरकार का पूरा सहयोग : बच्चू सिंह

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:20 Aug 2017 3:31 PM GMT

विकास कार्यों में सरकार का पूरा सहयोग : बच्चू सिंह

Share Post

-रमेश राजपूत-

आज भले ही कोई भी जन प्रतिनिधी हो सांसद हो विधायक हो या निगम पार्षद ही क्यों न हो। सभी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य होने चाहिए। विकास कार्य जहां होंगे वहां की जनता भी खुश होगी। जनता जब खुश होती है तो नेता लोग भी खुश होते हैं इसलिए जनता हो या नेता सभी विकास कार्यों को ही प्राथमिकता देते हैं। एक जमाना था जब 4-6 गांवों को एक सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाता था तो लोग उसी में खुश हो जाते थे। बहुत से गांवों में बसें तक नहीं चलती थी। बैंकों की तो बात ही छोड़िए। गांवों में डाकघर तक नहीं होते थे। दसवीं कक्षा तक के स्कूल भी 10-10 किलो मीटर पर जाकर होते थे। परंतु आज गांव-गांव में भी विकास का पहिया घूमने लगा है। अब गांवों में स्कूल की बात तो छोड़िए। कॉलेज तक खुलने लगे हैं खेल स्टेडियम तक बनने लगे हैं। बैंकों की शाखाएं तक खुलने लगी है। पक्की गलियां और पक्के नाले नालियां तक बनने लगे हैं या तो अटल जी जब प्रधानमंत्री थे तब गांवों की सूध ली गई थी या फिर अब मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गांवों में भी विकास का पहिया घूमने लगा है। विकास की गति बढ़ने से लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ती जा रही है। फिर भी किसी भी क्षेत्र का विधायक अगर उसी पार्टी से ताल्लुक रखता है जिस पार्टी की राज्य में सरकार होती है तो उस विधायक को विकास एवं जनहित के कार्यों में अच्छा सहयोग मिल जाता है। लेकिन इस कार्य में भी विधायक को खुद दिलचस्पी लेनी पड़ती है। राजस्थान के विधायक बच्चू सिंह भाजपा से ताल्लुक रखते हैं और इस समय राज्य में सरकार भी भाजपा की ही है। इसलिए विधायक भी विकास के मामले में लोगों की आशाओं पर खरे उतर रहे हैं। विधायक बच्चू सिंह का कहना है कि उनके बयाना क्षेत्र के विकास कार्यों में उनको मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी के साथ-साथ राज्य के अन्य मंत्रियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। विधायक का कहना है कि उनके क्षेत्र में 365 गांव है। सभी गांवों में जरूरत के अनुसार कार्य करवाए जा रहे है। कुछ योजनाएं अभी प्रस्तावित भी हैं।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के एमएलए हमारे नेताजी बच्चू सिंह ने वीर अर्जुन से बतियाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में बिजली की कोई कमी नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को 20-22 घंटे बिजली मिल रही है। लगभग सभी गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा हो चूका है। पानी की कुछ समस्या स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के समाधान का भी वे प्रयास कर रहे हैं। फिर भी जहां हैंडपम्प की जरूरत होती है वे वहां हैंडपम्प लगवा देते हैं। सडकों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बहुत सी सड़कें बनी हैं। बहुत से गौरवपथ भी बने हैं। शीघ्र ही कुछ और गौरवपथ बनाए जाने का प्रावधान भी है। विधायक बच्चू सिंह ने बताया कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत सुधार हुआ है। सरकार ने सभी छोटे स्कूलों को बन्द करके अपग्रेड कर दिया है शिक्षा के स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। इसीप्रकार स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर हैं। पचास बिस्तरों के अस्पताल का विस्तार करके एक सौ बिस्तरों का अस्पताल बना दिया गया है। अस्पताल में रोगियों को पूरी सुविधाएं मिल रही है। बहुत से गांवों में स्वास्थ्य केन्द्र भी हैं। विधायक ने बताया कि शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति राज्य सरकार पूरा ध्यान दे रही है।
विधायक बच्चू सिंह ने बताया कि कोटा भरतपुर रेलमार्ग पर बयाना रेलवे स्टेशन है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो नगर पालिकाएं हैं। क्षेत्र में दो फलाई ओवर बनाने के लिए 105 करोड़ रूपये भी सरकार ने मंजूर कर दिए हैं। एमएलए फंड का पैसा कहां खर्च किया जाता है? इस बारे में पूछे जाने पर एमएलए साहब ने बताया कि यह पैसा सभी गांवों में जरूरत के अनुसार काम करवाकर खर्च किया जाता है। क्या नोटबंदी के दौरान आपके क्षेत्र में लोगों को परेशानी हुई थी? इस बारे में उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। और फिर उनके क्षेत्र में लोग कोई ज्यादा पैसे वाले भी नहीं है। इसीलिए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। क्या मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी राज्य में लोगों के फेवर में अच्छे काम कर रही है? यह पूछे जाने पर विधायक बच्चू सिंह ने कहा कि मैडम जनता के फेवर में बहुत अच्छे काम कर रही है। केन्द्र की योजनाओं को भी अच्छे से लागू किया जा रहा है। राजस्थान के अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या स्थिती रहेगी? इस प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने लोगों की भलाई को बहुत काम किए हैं। राज्य का चहुमुखी विकास हुआ है। इसी के आधार पर राज्य में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।
विधायक बच्चू सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर घर परिवार के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के बीच रहने का प्रयास करते हैं। इनका जन्मदिन पहली मई को होता है। बच्चू सिंह को घूमने फिरने का कोई शौक नहीं है। इनको अपने बयाना क्षेत्र में लोगों के बीच रहना ही अच्छा लगता है। विधायक जी के खाने में शाकाहारी भोजन ही चलता है। फलों में मी"s में जो मिल जाए सो "ाrक है। बच्चू सिंह जी की माताश्री श्रीमती राम रखेली पत्नी श्रीमती गुड्डी देवी बच्चू सिंह के सामाजिक कार्यों में पूरा सहयोग करती है। इनका बेटा योगेश बेटी कनिका व नीमा हालांकि अभी पढ़ रहे हैं लेकिन अपने पापा के कार्यों में सहयोग भी करते हैं। विधायक जी सुबह मार्निंग वाक और पूजा पा" का भी पूरा ध्यान रखते हैं। धार्मिक स्थानों पर भी बराबर जाते रहते हैं।

Share it
Top