Home » रविवारीय » राजस्थान की जनता सत्ता परिवर्तन को तैयार : मालवीय

राजस्थान की जनता सत्ता परिवर्तन को तैयार : मालवीय

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:4 March 2018 4:23 PM GMT

राजस्थान की जनता सत्ता परिवर्तन को तैयार : मालवीय

Share Post

-रमेश राजपूत-

हमारे देश में कुछ राज्य ऐसे हैं। जहां पांच साल बाद ही सत्ता परिवर्तन हो जाता है। अगर वहां भाजपा की सरकार है तो कांग्रेस की सरकार बन जाती है या फिर कभी-कभी क्षेत्रीय दल भी बाजी मार जाते हैं। यह पता नहीं चलता कि लोगों का वर्तमान सरकार से मौह भंग हो जाता है या फिर लोग पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का मन ही बना लेते हैं। वैसे कभी-कभी यह भी देखने में आता है कि जिस पार्टी की सरकार वर्तमान में होती है। वह पार्टी सरकार बनने के बाद अपने वायदे पर खरी नहीं उतरती। क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बहुत से वायदे कर दिए जाते हैं। हालांकि कभी-कभी सरकार की मजबूरी भी हो जाती है कि वायदे पूरे नहीं कर पाती लेकिन देश और प्रदेश में जब एक ही पार्टी की सरकार होती है तो लोग यह सोचने को मजबूर होते हैं कि आखिर वायदे क्यों नहीं पूरे हुए ? कभी-कभी यह भी देखने में आता है कि सरकार भले ही कितना काम क्यों न करे। कितने ही विकास के काम क्यों न कर दे फिर भी लोग सत्ता परिवर्तन का मन बना लेते हैं। दिल्ली का उदाहरण आपके सामने है। दिल्ली में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही। उस दौरान काम भी बहुत हुए। आज भी लोग इस बात को मानते हैं लेकिन लोगों ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया था। लोगों ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर एक नए क्षेत्रीय दल आम आदमी पार्टी को सत्ता का काबिज होने का मौका दे दिया। अब राजस्थान में हाल ही में हुए 2 लोकसभा उप चुनाव और एक विधानसभा उप चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि राजस्थान के लोगों का भी वर्तमान भाजपा सरकार से मौह भंग हो गया है क्योंकि तीनों चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही गए हैं। राजस्थान में अक्सर 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो ही जाता है। कांग्रेस के विधायक महेन्द्र जीत सिंह मालवीय का भी कहना है कि राजस्थान की जनता का भाजपा सरकार से मौह भंग हो गया है। विधायक का आरोप है कि सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। इसलिए राजस्थान की जनता अब सत्ता परिवर्तन को तैयार है।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बागीदोरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के एमएलए हमारे नेताजी महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने वीर अर्जुन से बतियाते हुए कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार जितना दिखावा कर रही है। उतना काम नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 10-12 घंटे की बिजली मिल रही है। बिजली के बिल ज्यादा आते हैं। जिसे लेकर बिजली उपभोक्ता बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। बहुत से गांव व ढाणियों में अभी विद्युतीकरण का काम भी नहीं हुआ है। पानी की समस्या बताते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान जो पेयजल योजनाएं बनी थी। उन योजनाओं पर भाजपा सरकार ने विराम सा लगा दिया है। सड़कों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत खराब है। राज्य सरकार द्वारा जो गौरवपथ बनाए गए हैं। उनमें भी निर्माण सामग्री घटिया लगाई गई है। शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विधायक ने बताया कि सरकारी स्कूल अपग्रेड तो कर दिए लेकिन न तो स्कूलों में कमरे पर्याप्त हैं और न ही शिक्षक पर्याप्त हैं। स्कूलों में पीने के पानी तक की भी समूचित व्यवस्था नहीं होती। इस प्रकार सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टरों व दवाईयों की कमी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शासन के दौरान जितनी दवाईयां फ्री मिलती थी अब वर्तमान भाजपा शासन में एक तिहाई दवाईयां भी नहीं मिल रही है। मालवीय जी ने कहा कि लोगों का अब भाजपा सरकार से मौह भंग होने लगा है।
विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने बताया कि उनके क्षेत्र में 300 गांव और करीब एक सो पंचायते हैं। एमएलए फंड के खर्चे के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह पैसा स्कूलों पर, सामुदायिक भवनों पर, पानी की व्यवस्था तथा सड़कों, रास्तों पर ही ज्यादा खर्च किया जाता है। जब आप क्षेत्र में रहते हैं तो किस प्रकार की ज्यादा शिकायत लोगों की आपके सामने आती है? इस बारे में उन्हेंने बताया कि बिजली, पानी, सड़कों, रास्तों, शिक्षा व चिकित्सा आदि से सम्बन्धित ज्यादा शिकायतें सुनने को मिलती है। इन सभी समस्याओं को वे बराबर विधानसभा में भी उ"ाते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में आपका क्या कहना है? इस प्रश्न के उत्तर में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि मोदी जी ने अपने भाषणों तथा नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने का और लोगों को परेशान करने का काम किया है। कभी नोटबंदी से लोगों को परेशान किया तो कभी जीएसटी लगाकर लोगों को परेशान किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी भ्रष्टाचार कम करने की बात करते थे। बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करते थे तो कहां भ्रष्टाचार कम हुआ है? कितने बेरोजगारों को अभी तक रोजगार मिला है? विधायक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी।
विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय का जन्मदिन 2 दिसम्बर को होता है। जन्मदिन मनाने में इनकी कोई दिलचस्पी नहीं। शिक्षा के प्रति जागरूक करने में इनकी दिलचस्पी है। कुछ देशों की यात्रा इन्होंने की है। जिनमें अमेरिका इनको अच्छा लगा। अपने देश में सभी राज्यों का अलग अलग दृष्टि से महत्व बताया। मालवीय जी की जीवनसाथी श्रीमती रेशमा मालवीय भी राजनीति में सािढय है और वह दूसरी बार जिला प्रमुख है। विधायक जी के खाने में शाकाहारी भोजन ही चलता है। दही-दलिये का सेवन प्रायः हर रोज करते हैं। फलों में इनको सेब पसंद हैं तो खेलों में फुटबाल खेल अच्छा लगता है। सुबह मार्निंग वाक का भी पूरा ध्यान रखते हैं। उल्लेखनीय है कि मालवीय जी इस बार दूसरी बार विधायक हैं। इन्होंने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए करीब 21सो किलोमीटर की पदयात्रा भी कर रखी है।

Share it
Top