Home » रविवारीय » कुशंस खूबसूरती के साथ आराम

कुशंस खूबसूरती के साथ आराम

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:20 May 2018 3:09 PM GMT

कुशंस  खूबसूरती के साथ आराम

Share Post

अनु आर.

घर की सजावट के लिए पर्दे, पेटिंग्स, लैम्पस और शो पीस के अलावा कुशंस भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लिविंग रूम, ड्राइंग रूम या बेडरूम में सोफे और पलंग पर रखें यह खूबसूरत, कलात्मक कुशंस को खूबसूरत रंगों के सयोजन के साथ इस्तेमाल में लाया जाए तो यह कमरे की शोभा को कई गुना बढ़ा देते हैं। यह घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को आराम देने का भी काम करते हैं। इन्हें स्पेस और लुक के अनुसार अरेंज किया जाये तो यह और खूबसूरत लगते हैं।
कैसी हो फिलिंग
कुशन की फिलिंग ही इन्हें शेप देती है। फोम या सिंथेटिक मैटीरियल के कुशंस इन्हें सीधा और शेप में रखते हैं। इसके अलावा नेचुरल फिलिंग के कुशंस थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन अगर इन्हें अच्छी तरह रखा जाए तो यह सालों साल चलते हैं। इसकी फिलिंग में नेचुरल मैटीरियल और फोम को कबांइड करके इन्हें टिकाऊ बनाया जा सकता है।
कैसे करें अरेंज
डबल बेड पर इन्हें सजाने के लिए पीछे दो पिलो लगाकर उनकी सीध में दो बड़े कुशन और बीच में एक छोटे को अरेंज किया जा सकता है। यह दिखने में अच्छे लगते हैं। रात के समय सोने से पहले इनके अरेंजमेंट में थोड़ा बदलाव करके सुबह के समय इन्हें पहले की तरह दोबारा अरेंज किया जा सकता है। सोफे के लिए कुशन कवर ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। इनसे सोफे को सुंदर और कलात्मक तो दिखाया ही जा सकता है लेकिन बै"ने के दौरान यह आराम भी देते हैं। काउच पर इनका अरेंजमेंट इस तरह करना चाहिए कि इन्हें बै"ने के दौरान हटाना न पड़े। सोफे पर कम कुशंस होने चाहिए ताकि बै"ने के दौरान इनके कारण असुविधा न हो। सोफे पर रखे कुशन एक जैसे साइज के होने चाहिए और इन्हें एक के ऊपर एक रखने की बजाय एक दूसरे के सामने रखना चाहिए। यह एक ही रंग और शेप के होने चाहिए। काउच पर रिलेक्स लुक के लिए काउच के सिरे पर उन्हें ग्रुप में रखना चाहिए। बजाय पूरे काउच पर इन्हें फैलाने के; क्योंकि इससे काउच पर आराम से बै"ा जा सकता है। तीन और पांच की संख्या में रखे गये यह कुशन दिखने में भी सुंदर रहते हैं।
रंग का चुनाव
बेड या सोफे पर एक ही रंग के या अलग-अलग रंगों के कुशंस को सजाया जा सकता है। इसमें टोन ऑन टोन कलर्स स्कीम ज्यादा सूदिंग लगती है। यदि आप बेडरूम या सोफे के लिए ब्राइट कलर्स का चुनाव करना चाहते हैं तो प्लेन रंग के काउच पर रंग बिरंगे कुशंस ज्यादा सुंदर लगते हैं। मसलन नीले रंग के काउच पर पीले या काले रंग के कुशंस ज्यादा विजुअल इफेक्ट देते हैं। इसमें ज्योमैट्रिक शेप, फ्लोरल पेटर्न का चुनाव भी किया जा सकता है।
कैसा हो टैक्सचर
ऐसे कुशंस का चुनाव करें जिनका टैक्सचर अलग-अलग हो। कॉटन कुशंस के साथ ऊन के बुने कुशंस या फर कुशंस के साथ प्लेन लिलेन कुशंस रखे जा सकते हैं।
साइज का चुनाव
आमतौर पर कुशन 4 साइज में मिलते हैं। 12,16,24 इंच के कुशन या 24 इंच की लंबाई या चौड़ाई वाले कुशन। 12 इंच के कुशन सबसे छोटे साइज के होते हैं, जिनका इस्तेमाल डेकोरेशन में होता है। 16 इंच के कुशन कमर को आराम दिलाते हैं। 24 इंच के कुशन सजावट के लिए इस्तेमाल होते हैं और इन्हें गद्दी या दीवार के साथ कमर लगाते समय पी" के पीछे रखने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। यह अधिकाशंतः बच्चों के कमरे में ड्राइंग रूम में, बेडरूम, कारपेट या मैट के ऊपर रखकर सजावट के लिए या फिर बै"ने के लिए इस्तेमाल में लाये जाते हैं।
कुल मिलाकर कुशंस का अरेंजमेंट इस तरह होना चाहिए जो बाहर से देखने पर सुंदर और कलात्मक दिखे। इनका रंगों का चयन कमरे की साज-सज्जा के अनुकूल करना चाहिए। क्योंकि कमरे के डेकोरेशन में आर्टवर्क के साथ और दूसरी एक्ससरीज के साथ मेल खाते हुए कुशंस आराम दिलाने के साथ-साथ घर की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं।

Share it
Top