Home » रविवारीय » असम की जनता सरकार से खुश है रामेश्वर तेली

असम की जनता सरकार से खुश है रामेश्वर तेली

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:17 Jun 2018 5:36 PM GMT

असम की जनता सरकार से खुश है रामेश्वर तेली

Share Post

-रमेश राजपूत-

किसी भी राज्य में अगर कई वर्षों से एक ही पार्टी का शासन चल रहा हो तो वहां की जनता का उस सरकार की नीतियों व कर्मों से मोह भंग होने लगता है जैसे कई दिनों तक लोगों को एक ही जैसा खाना पसंद नहीं होता तो खाने में कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। इसी प्रकार जब किसी सरकार से जनता का मौह भंग हो जाता है तो जनता भी कुछ नया करने का अर्थात सत्ता परिवर्तन का प्रयास करती है। असम में भी कई वर्षों से एक ही पार्टी का शासन चल रहा था लेकिन जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया था तो सत्ता परिवर्तन भी करके दिखाया। सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों की नई सरकार से अपेक्षाएं भी बढ़ जाती है। सरकार को भी लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करना पड़ता है। पिछले विधानसभा चुनाव में असम की कांग्रेस सरकार को वहां की जनता ने धूल चटा दी थी। अब वहां भाजपा का शासन है लोगों को भाजपा सरकार से बहुत उम्मीदें है। वैसे भी वहां भाजपा का परचम पहली बार लहराया है। इसीलिए लोगों को भाजपा सरकार से बहुत सारी उम्मीदें है। असम के सांसद रामेश्वर तेली का भी कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार लागों की आशाओं पर खरी उतर रही है। इसीलिए वहां की जनता सरकार से खुश है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सोनवाल के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने गरीबों के हित में अनेक योजनाएं भी शुरू की है। रामेश्वर जी ने बताया कि राज्य में बिजली, पानी, सड़कों, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में काफी सुधार हो रहा है।

असम की डिबरूगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रामेश्वर तेली ने एक बातचीत के दौरान वीर अर्जुन को बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की कोई समस्या नहीं है। एक पावर प्रोजेक्ट और लगने वाला है। लगभग सभी गांवों में विद्युतीकरण का काम भी हो गया है कुछ गांव बचे हैं तो वहां दो-तीन माह में यह काम पूरा हो जाएगा। जहां विद्युतीकरण का काम सम्भव नहीं हो रहा वहां सोलर लाईट उपलब्ध करवाई जा रही है। चार करोड़ की सोलर लाईटें लगवाई जा चूकी है। जिसमें एक करोड़ रूपया एमपी फंड से भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोभाग्य योजना के अंतर्गत भी काम चल रहा है। पानी की भी कोई समस्या नहीं है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए सांसद ने बताया कि सरकारी स्कूलों की स्थिती तो "ाrक है। कॉलेज भी पर्याप्त है। लेकिन अधिकत्तर लोग अपने बच्चों को आजकल सरकारी स्कूलें में नहीं बल्कि प्राईवेट स्कूलों में पढ़ाना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिती पहले से बेहतर है। क्षेत्र में एक मेडीकल कॉलेज और एक कैंसर इंस्टीटयूट भी शीघ्र बनेगा। सड़कों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 300 सड़कें मंजूर हुई थी। एक सौ सड़कें बन गई है। एक सौ सड़कों का टेंडर मंजूर हो चूके हैं। अन्य सौ सड़कें भी शीघ्र बनेगी। दो नेशनल हाईवे मंजूर हो गए हैं। जबकि एक नेशनल हाईवे फोर लेन का बन रहा है।

सांसद रामेश्वर तेली ने बताया कि किसानों को किस समय किस-किस चीज की फसल उगानी चाहिए ताकि कृषि योग्य भूमि कभी खाली न रहे, इसकी जानकारी राज्य सरकार के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक किसानों को जानकारी देगे। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी गांवों के लिए सरकार एक-एक ट्रेक्टर उपलब्ध करवाएगी ताकि जरूरतमंद किसान अपनी भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए ट्रेक्टर का उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए राज्य सरकार कनक लता रोजगार योजना के अंतर्गत चुनी हुई इच्छुक महिलाओं को 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देगी। ताकि महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी हो सके। रेलवे सम्बन्धित जानकारी देते हुए सांसद ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से चार नई गाड़ियां चली है। रेलवे के कार्यों पर संतोष प्रकट किया। एमपी फंड का पैसा ज्यादा कहां खर्च किया जा रहा है। इस बारे में एमपी साहब ने बताया कि पैसा लोगों की जरूरत के अनुसार काम करवाकर ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च किया जा रहा है। क्या प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आपने किसी गांव को गोद लिया? इस बारे में गोद लिया? इस बारे में उन्हेंने बताया कि 2 गांव इस योजना के अंतर्गत उन्होंने गोद लिये थे। क्या मुख्यमंत्री सोनवाल जी पब्लिक के फेवर में अच्छे काम कर रहे हैं? इस बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे काम कर रहे हैं। बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं उन्होंने शुरू की है। प्रधानमंत्री मोदी जी के बारे में आपका क्या कहना है? इस बारे में पूछे जाने पर सांसद रामेश्वर तेली ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं जोकि गरीब जनता, किसान-मजदूर, की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

सांसद रामेश्वर तेली का जन्मदिन 14 अगस्त का होता है। जन्मदिन मनाने का इनको कोई शौक नहीं है। कई राज्यों का भ्रमण इन्होंने किया है। विकास के मामले में गुजरात इनको अच्छा लगा। रामेश्वर जी को सामाजिक व राजनैतिक कार्य खुद ही निपटाने पड़ते हैं क्योंकि इन्होंने अभी तक कोई जीवनसाथी नहीं बनाया है। एमपी साहब के खाने में शाकाहारी भोजन ही चलता है। फलों में सभी सीजनल फल पसंद हैं तो खेलों में फुटबाल खेल के शौकीन हैं। सांसद जी सुबह मार्निंग वाक तो नहीं कर पाते लेकिन शाम को इवनिंग वाक करने का प्रयास जरूर करते हैं।

Share it
Top