Home » रविवारीय » सेहत कैसी भी हो इम्यून मजबूत होना चाहिए

सेहत कैसी भी हो इम्यून मजबूत होना चाहिए

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:24 Jun 2017 7:00 PM GMT

सेहत कैसी भी हो  इम्यून मजबूत होना चाहिए

Share Post

मधु सिंह

कुछ लोग मोटे ताजे होने या दिखने के बावजूद जरा सा मौसम बदलते ही बीमार हो जाते हैं। कहीं जाते हैं तो तो उन्हें वहां का पानी सूट करता है और ही हवा। दरअसल इसकी वजह इनमें मजबूत इम्यून या इम्यूनिटी का होना होता है। मजबूत इम्यून का मतलब है शरीर में रोग प्रतिरोध की मजबूत क्षमता। जबकि कमजोर इम्यून का मतलब इसी के विपरीत है। इसलिए हम भले मोट ताजे दिखें लेकिन हमारी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए।

दरअसल स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ इम्यून तंत्र का होना जरूरी है। लेकिन तेज रफ्तार शहरी जीवनशैली मजबूत इम्यून के विरूद्ध होती है, नतीजतन आज हममें से ज्यादातर लोग कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के मालिक हैं। इम्यूनिटी शरीर का बीमारियों और पांमण से बचाव का कुदरती प्रतिरक्षा तंत्र है। हम पर हर समय बैक्टीरिया और तमाम किस्म के वायरस हमला करते रहते हैं। लेकिन हमारा शरीर इस सबसे से मोर्चा लेने के लिए प्रतिबध रहता है। लेकिन कई बार शरीर कमजोर पड़ जाता है और पांमण कामयाब हो जाते हैं, इस स्थिति के सबसे ज्यादा जिम्मेदार हमारे शरीर की कम प्रतिरोधक क्षमता है।

इम्यून हमारे अस्तित्व का महत्वपूर्ण आधार है। इम्यून सिस्टम शरीर का वह नेटवर्क है, जो बाहरी आाढमण से इसकी रक्षा करता है। शरीर पर बाहरी आाढमण आंखों से दिखाई देने वाले परजीवी, वायरस, बैक्टीरिया तथा अन्य कई प्रकार के सूक्ष्मजीवों के जरिये होता है। यह आाढमण कभी-कभी नहीं, बल्कि हमेशा और हर समय होता रहता है। शरीर के कुछ दुश्मन शरीर के अंदर भी होते हैं

Share it
Top