Home » उत्तराखंड » भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पदेश मुख्यालय में किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटनं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पदेश मुख्यालय में किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटनं

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:20 Sep 2017 5:03 PM GMT
Share Post

आजखबर
देहरादून,। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने देहरादून फ्रवास के दूसरे दिन भाजपा के पदेश मुख्यालय में ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। पदेश मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में भाजपा कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया है। उनके स्वागत में भाजपा महिला कार्यकत्रियां उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए थी। महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ ही नृत्य भी फ्रस्तुत किया। भाजपा मुख्यालय में अमित शाह ने ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी में भाजपा के इतिहास के साथ ही देहरादून से जुड़ी भाजपा की विभिन्न जानकारियां एक क्लिक के माध्यम से जानी जा सकती हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संघ कार्यालय में फ्रान्त और क्षेत्र फ्रचारकों के साथ भी बै"क की। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहे।

Share it
Top