menu-search
Fri Mar 29 2024 06:46:29 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 41755
चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत
Share Post
देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। रुड़की में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। पुलिस द्वारा होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर गांव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात था और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire