Home » उत्तराखंड » सीएम ने पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए

सीएम ने पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:14 April 2019 1:03 PM GMT
Share Post


देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को बसंत विहार, देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिपूर्णानंद पैन्यूली ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक प्रखर वक्ता के साथ ही उन्होंने साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आजादी के बाद उन्होंने सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किये।

Share it
Top