Home » उत्तराखंड » बारिश और बर्फबारी से फिर ठंड ने दी दस्तक

बारिश और बर्फबारी से फिर ठंड ने दी दस्तक

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:17 April 2019 1:03 PM GMT
Share Post


देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। उत्तराखंड में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को मौसम का रुख बदलने के बाद राज्यभर में तापमान गिर गया है। बुधवार की सुबह भी राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। वहीं उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बुधवार को तड़के बर्फबारी हुई। राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहे। जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। उत्तरकाशी के यमुनोत्री क्षेत्र में झमाझम बारिश तो निचले इलाकों सहित पूरी यमुना घाटी में आसमान पर घने बादलों के बीच बूदांबांदी शुरू हुई। रुद्रप्रयाग जनपद में घने बादल छाए रहे। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश होती रही। श्रीनगर और कोटद्वार में सुबह से बूंदाबांदी जारी थी। वहीं रुद्रपुर और हल्द्वानी में भी सुबह बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में फिर से ठंड लौट आई है। लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं।

Share it
Top