Home » उत्तराखंड » स्वतंत्रता सेनानी एक सहायक के साथ वाल्बों बसों में निशुल्क कर सकते हैं यात्रा

स्वतंत्रता सेनानी एक सहायक के साथ वाल्बों बसों में निशुल्क कर सकते हैं यात्रा

👤 admin 4 | Updated on:16 Aug 2017 6:56 PM GMT
Share Post

देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं को एक सहायक के साथ उत्त्तराखंड सरकार द्वारा संचालित वाल्वों बसों में निःशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की है। अभी तक स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं को केवल राज्य की साधारण बसों में ही निःशुल्क यात्रा की सुविधा थी। यह आदेश आज से ही फ्रभावी होंगे। इस संबंध में सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा की ओर से परिवहन सचिव को अलग से तत्काल आदेश जारी करने के निर्देष मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए है।

Share it
Top