Home » उत्तराखंड » स्मार्ट सिटी के लिए सिटीजन एम्पावरमेंट पर जोर दिए जाने की जरूरत

स्मार्ट सिटी के लिए सिटीजन एम्पावरमेंट पर जोर दिए जाने की जरूरत

👤 admin 4 | Updated on:20 Aug 2017 5:58 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता
देहरादून, । पीआरएसआई देहरादून चौप्टर और गति फाउंडेशन देहरादून द्वारा रविवार को रोल आफ कम्युनिकेशन इन सिटीजन इंगेजमेंट फॉर देहरादून स्मार्ट सिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में देहरादून का चयन हुआ है, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना होगा की देहरादून का मूल स्वरूप बना रहे। फ्रत्येक नागरिक को तकनीक से जुड़ना भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में वैज्ञानिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना होगा, जिसके लिए व्यापक जनजागरण जरुरी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए सिटीजन एम्पावरमेंट पर जोर दिया जाना होगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री रमेश भट्ट ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने का उद्देश्य आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। श्री भट्ट ने कहा कि किसी भी राज्य और देश के विकास में वहां के नागरिकों का अहम् योगदान होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बेहतर विकास के लिए फ्रत्येक नागरिक को अपने सुझाव सरकार को देने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही डलहवअ. पद का उत्तराखंड चौप्टर शुरू करने जा रहे है, जिसमे कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए हम सभी को स्मार्ट सिटीजन होना पड़ेगा। अपने आस पास स्वछता का वातावरण तैयार करना होगा। राज्य के विकास में जनसहभागिता पर जोर देना होगा। राज्य सरकार उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य में रूप में विकसित करने के लिए फ्रतिबद्ध है। गति फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप नौटियाल ने स्मार्ट सिटी विषय पर फ्रस्तुतिकरण दिया। श्री नौटियाल ने फ्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत क्या क्या कार्य किये जायेंगे। आम जनमानस को क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी।
पी आर एस आई देहरादून चेप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल ने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्पाम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों को पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सचिव अनिल सती, कोशाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सदस्य अमित पोखरियाल, हेम प्रकाष,, कंडवाल, संजय सिंह, डी0एस, कंडारी, विकास, शरद शर्मा, महेश खखरियाल, अनिल वर्मा, अमन नैथानी, रवि बिश्ट, सुषील आदि लोग उपस्थित थे।

Share it
Top