Home » उत्तराखंड » भाजपा ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को समाप्त कियाः अमित शाह

भाजपा ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को समाप्त कियाः अमित शाह

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:20 Sep 2017 5:04 PM GMT
Share Post

आजखबर

देहरादून,। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। फ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल कायम हो रहा है, बल्कि कई देश उनके इस फार्मूले को अपना रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सुपीमो अमित शाह ने उत्तरांखड की त्रिवेंद्र सरकार की पी" थपथपाई और उम्मीद जताई कि वह चुनाव में जनता से किए गए वायदों पर खरा उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने जो एजेंडा तैयार किया है, उसे पांच वर्षों के दौरान पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को मिलने वाली केंद्रीय सहायता को 36343 से बढ़ाकर 49147 कर दिया गया। उत्तराखंड में आल वेदर रोड से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं वन रेंक वन पेंशन का सबसे ज्यादा लाभ उत्तराखंड को मिला। उन्होंने कहा कि छह माह के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार ने खनन, शराब माफियाओं की लूट पर अंकुश लगाया है। आने वाले दिनों में चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। पांच साल के भीतर उत्तराखंड की स्थिति विकसित राज्यों के अनुरूप हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल कायम हो रहा है, बल्कि कई देश उनके इस फार्मूले को अपना रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर जगह विकास की लहर है। जीडीपी बढ़ी है। पूरी दुनियां मानती है कि अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है, जो फ्रतिबद्धता को लेकर कहीं भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का फार्मूला दुनियां के कई देश स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनियां भर में पहुंचाने का काम किया। 19 हजार गांव में बिजली नहीं थी। अब 14 हजार गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है। 2018 तक बाकि बचे गांवों में भी बिजली पहुंच जाएगी। इसके अलावा 2022 तक हर घर में शौचालय की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को भाजपा ने समाप्त किया है। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत, भाजपा पदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पदेश पभारी श्याम जाजू, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय पवक्ता अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मौजूद रहे।

Share it
Top